Wednesday 16 December 2020

1) कबीर दोहावली

0 comments

1) कबीर दोहावली












 

1) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक दो पंक्तियों में दीजिए

 

1 कबीर के अनुसार ईश्वर किसके हृदय में वास करता है?

1. कबीर के अनुसार ईश्वर उसी के हृदय में निवास करते हैं जिसका हद्य सच्चा होता है|



2 कबीर ने सच्चा साधु किसे कहा है?

2. कबीर के अनुसार सच्चा साधु वह है जिसको धन की नहीं अपितु सच्ची भावना की चाह होती है |

 

3 संतो के स्वभाव के बारे में कबीर ने क्या कहा है?

3. संतो के सद्भाव के बारे में कबीर का मानना है कि किसी भी अवस्था में अपनी सज्जनता का परित्याग नहीं करना चाहिए |

 

4   कबीर ने वास्तविक रूप से पंडित/ विद्वान किसे कहा है?

4. कबीर के अनुसार सच्चे प्रेम में निशांत निष्णात व्यक्ति ही पंडित अथवा विद्वान कहलाता है |

5 धीरज का संदेश देते हुए कबीर ने क्या कहा है?

5. कबीर जी धीरज का संदेश देते हुए यही कहना चाहते हैं कि धीरज धरकर किया गया कार्य ही उचित समय पर फलीभूत होता है |

 

6 कबीर ने सांसारिक व्यक्ति की तुलना पक्षी से क्यों की है?

6. कबीर जी ने सांसारिक व्यक्ति की तुलना पक्षी से इसलिए की है कि जिस प्रकार एक पक्षी जहां चाहे वहां बिना शंका के उड़ जाता है उसी प्रकार मनुष्य का मन भी बड़ा चंचल होता है |

 

7 कबीर ने समय के सदुपयोग पर क्या संदेश दिया है?

7. कबीर ने समय के सदुपयोग के विषय में यही कहा है कि जो कार्य कल करना चाहते तो उसे आज और आज जो काम करना चाहते हो उसे तुरंत कर लेना चाहिए |