Wednesday 16 December 2020

4) झांसी की रानी की समाधि पर

0 comments

 4) झांसी की रानी की समाधि पर













 

1) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए:

 

1. समाधि में छिपी राख की ढेरी किसकी है?

1. समाधि में छिपी राख की ढेरी झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की है |



 

2. किस महान लक्ष्य के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने अपना बलिदान दिया?

2. भारत की स्वतंत्रता हेतु अंग्रेजी सेना के साथ साहस पूर्वक युद्ध करते हुए रानी लक्ष्मीबाई ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था |

 

3. रानी लक्ष्मीबाई को कवित्री ने मर्दानी क्यों कहा है?

3. रानी लक्ष्मी बाई के पुरुषों के समान अदम्य साहस को देखकर कवित्री  ने उसे 'मरदानी' कहा है |

 

4.   रण में वीरगति को प्राप्त होने से वीर का क्या बढ़ जाता है?

4. रण में वीरगति को प्राप्त होने से वीर पुरुष का मान बढ़ जाता है और वह सदा के लिए अमर हो जाते हैं |

 

5. कवित्री को रानी से भी अधिक रानी की समाधि क्यों प्रिय है?

5. कवियत्री को रानी की समाधि अधिक प्रिय इसलिए है, क्योंकि इसमें वीरांगना की स्मृतियां समाई हुई है जो उसे सदा प्रेरणा देती रहेगी |

 

6. रानी लक्ष्मी बाई की समाधि का ही गुणगान कवि क्यों करते हैं?

6. वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के प्रति अपनी श्रद्धा भावना को व्यक्त करने के लिए ही  कवि उसकी समाधि का ही गुणगान करते हैं |