Wednesday 16 December 2020

3) कर्मवीर

1 comments

3) कर्मवीर

 

1) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक जा दो पंक्तियों में दीजिए:

 

1. जीवन में बाधाओं को देखकर वीर पुरुष किया करते हैं?

1. जीवन में बाधाओं को देखकर वीर पुरुष हतोत्साहित नहीं होते, अपितु बाधाओं की परवाह करके अपने मार्ग पर अग्रसर रहते हैं |

 



2. कठिन से कठिन काम के प्रति कर्मवीर व्यक्ति का दृष्टिकोण कैसा होता है?

2. कठिन से काम में कर्मवीर व्यक्ति कभी विचलित नहीं होता, अपितु आत्मविश्वास तथा साहस से डट कर उसे साधने की चेष्टा करता है |

 

3. सच्चे कर्मवीर व्यक्ति समय का सदुपयोग किस प्रकार करते हैं?

3. सच्चे कर्मवीर व्यक्ति काम के समय में टालमटोल नहीं करते | वह हर काम को उचित समय पर ही करने का दृढ़ निश्चय रहते हैं |

 

4. मुश्किल काम करके वे दूसरों के लिए क्या बन जाते हैं?

4. अपने दृढ़ निश्चय तथा कर्मठता के बल पर मुश्किल से मुश्किल काम करके वे दूसरों के आदर्श बन जाते हैं |

 

5. कवि ने कर्मवीर व्यक्ति के कौन-कौन से गुण इस कविता में बताएं हैं?

5. कवि ने अपनी 'कर्मवीर' कविता में कर्मवीर व्यक्ति के गुणों की चर्चा करते हुए बताया है कि ऐसे व्यक्ति निडर होते हैं, वह  धीरज  सूत्री नहीं होते अर्थात किसी काम में टालमटोल नहीं करते | वह कोरी बातें ही नहीं करते बल्कि हर काम को करके दिखाते हैं | वह साहसी, उद्यमी, निडर तथा कर्मठ होते हैं |