Wednesday 16 December 2020

5) मैंने कहा पेड़

1 comments

5) मैंने कहा पेड़

 

1) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक दो पंक्तियों में दीजिए

 

1. पेड़ आंधी पानी में भी किस तरह से अपनी जगह खड़ा है?

1. पेड़ की जड़ों को उसके आसपास की मिट्टी द्वारा बड़ी मजबूती से पकड़े रखे होने के कारण पेड़ आंधी पानी में भी तन कर अपनी जगह पर खड़ा रहता है |

 


2. सूरज चांद में और छात्रों   ऋतूओ क्या क्या कार्य कलाप है?

2. सूरज अपने तेज और ताप  से  समस्त धरा पर गर्मी लाता है, चांद धरती पर शीतलता फैलाता है; मेघ धरती की तपन कम करने के लिए वर्षा लाता है और ऋतूए   समय-समय पर मौसम को  बदलने का कार्य करती है |

 

3. पेड़ में सहनशक्ति के अतिरिक्त और कौन-कौन से गुण हैं?

3. पेट में सहनशक्ति के अतिरिक्त, दृढ़ता, अड्रिगता, और संतुलित बने रहने के गुण है |

 

4. पेड़ के बढ़ने और जड़ों के धरती में समाने का क्या संबंध है?

4. पेड़ के बढ़ने और जड़ों के धरती में समाने का संबंध   वस्तुत : उस मिट्टी से होता है जो किसी भी पेड़ के पैरों में अर्थात जड़ों में अवस्थित होती है | मिट्टी  ही वास्तव में पेड़ को जीवनदान देती है |

 

5. पेड़ मिट्टी के अतिरिक्त और किस-किस को श्रेय देता है?

5. पेड़ मिट्टी के अतिरिक्त अपनी जड़ों को भी श्रेय देता है, क्योंकि किसी पेड़ की जड़े मजबूत तथा दूर तक फैली होंगी तो पेड़ में स्थिरता तथा दृढ़ता ही बनी रहती है |

 

6. पेड़ ने क्या सीख प्राप्त की है?

6. पेड़ ने सीख प्राप्त की है कि जो मरण धर्मा होती है वहीं जीवनदाई होता है |